फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाई रोक

Tue, 10 Dec 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त प्रमुख नदियों के संरक्षण के लिए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) और वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट के अलावा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिला गंगा समिति के अधिकारियों से चर्चा कर उनके किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा सहित अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रकार का कोई भी प्रकरण आने पर तुरंत कार्रवाई कर नोटिस जारी कर कार्यवाही करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक में अब तक चालान के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी सभी नगरपालिकाओं के ईओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ धारचूला को पिछले दिनों आई आपदा से कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग साइड में जो बोल्डर आ गए थे उस पर भी तत्काल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रामेश्वर घाट में सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश ईओ नगर निगम को दिए।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नगर निकाय, पंचायत, उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी के अधिकारियों से एसटीपी टैंक और वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें