फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से पॉलीथिन की थैलियां लाने पर रोक

Sun, 24 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के रास्ते अब न तो पॉलीथिन की थैलियां नेपाल से लाई जाएंगी और न नेपाल को भेजी जाएंगी। एसएसबी ने रविवार को झूलापुल पर सख्त चेकिंग अभियान चलाकर पॉलीथिन  की सैकड़ों थैलियां जब्त कर दी और लोगों को हिदायत दी कि भविष्य में पॉलीथिन की थैलियों में सामान रखकर आरपार ले जाने का प्रयास न करें।

पिछले दिनों एसडीएम संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने यह मुद्दा उठाया था कि नेपाल से कई लोग पॉलीथिन की थैलियां और उनमें सामान रखकर भारतीय बाजारों में पहुंच जाते हैं। इसी तरह भारतीय बाजार से भी चोरी छिपे नेपाल को पॉलीथिन की थैलियां ले जाई जाती हैं।
विज्ञापन

इस पर रोक लगाने की मांग की गई। एसडीएम ने झूलापुल पर तैनात रहने वाली एसएसबी के अधिकारियों से इस संबंध में बात की। रविवार को एसएसबी ने अभियान चलाकर पॉलीथिन की थैलियों को जब्त करना शुरू कर दिया है। अब नेपाल को जोड़ने वाले अन्य झूलापुलों में भी इसी तरह की चेकिंग की जाएगी। एसएसबी के सहायक सेनानी किशोरी लाल ने बताया कि आज पॉलीथिन की सैकड़ों थैलियां जब्त की गई।
विज्ञापन

जब्त थैलियों को नगरपालिका को सौंपा जा रहा है ताकि वह इनको नष्ट कर सके। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा है कि अब नेपाल की तरफ से पॉलीथिन की थैलियों के आने में रोक लग जाने पर धारचूला बाजार में पालीथिन पर पूर्ण अंकुश लग जाएगा। धारचूला के व्यापारी पहले ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर चुके हैं। उन्होंने नेपाल के व्यवसायियों से अपील की है कि अपने यहां भी पॉलीथिन पर रोक लगाने की पहल करें। इससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें