फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिरकिला डैम की खास निगरानी होगी

Sun, 24 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 एनचपीसी की धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट के छिरकिला बांध को पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थान घोषित करते हुए गणतंत्र दिवस पर वहां खास निगरानी करने का फैसला लिया है।
 धारचूला पुलिस की टीम बांध क्षेत्र में गश्त करेगी। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने रविवार को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सोमवार से हर चेकिंग पोस्ट में वाहनों की चेकिंग शुरू की जाए। वाहनों की डिग्गी खोलकर भी चेकिंग होगी। घाट, चौकोड़ी, ओगला, गोरी पुल, ऐंचोली, वड्डा चेक पोस्ट में हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि होटलों, गेस्ट हाउसों में रुकने वालों के बारे में जानकारी हासिल की जाए। इसके अलावा नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर पुलिस की टीम झूलापुलों और अवैध रास्तों में चेकिंग करेगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूमता मिले तो उसकी जानकारी तत्काल दें। नेपाल से लगी सीमा पर हाइ अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें