बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय आमंत्रण बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोर शटलर्स की टीम ने उत्तराखंड सचिवालय की टीम को 6-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान तीन एकल और चार डबल्स मुकाबले भी हुए। पहले डबल्स मुकाबले में उमेश जोशी और गोपाल बोरा की जोड़ी ने एनएस डुंगरियाल और सुनील लखेड़ा को हराया। दूसरे मुकाबले में जीएस बुदियाल और शंकर खर्कवाल की जोड़ी ने एसएस सजवाण और रंजीत को हराया। तीसरे मुकाबले में पवन जोशी और राकेश देवलाल की जोड़ी ने विशाल और एमपी भट्ट को शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में मनोज और भूपाल की जोड़ी ने भूपेंद्र और पुष्कर को हराया।
एकल मुकाबले में भूपेंद्र बसेड़ा ने जयंत भट्ट को, पंकज ने एस सजवाण को, तनुज ने भुवन को हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक दीपांक वर्मा, ऋषिराज, सूरज, भगवान सीपाल, आदित्य, किशन और ओमप्रकाश थे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, उपाध्यक्ष उमेश जोशी, सचिव राकेश देवलाल ने प्रतियोगिता संपन्न में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।