फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटखान करेला राजगौड़ा और अल्काथल नैना देवी सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। वर्ष 2012 में बनी सड़क कमेटखान-करेला-रजगौड़ा और 2005 में बनी अल्काथल-नैना देवी सड़क बदहाल है। इससे लोगों में नाराजगी है। सड़क में डामरीकरण न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बरसात में इस सड़क पर कीचड़ हो रही है। इससे हादसों का खतरा है। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। डामरीकरण न होने से सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं।
बारिश होने पर निकास नालियां न होने से पानी से सड़क लबालब भर जाती हैं। दोनों सड़कों का मलबा बारिश में बहकर घरों में घुस जाता है।
करीब 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर डामरीकरण नहीं हो सका है। इस कारण इनकी हालत खराब हो गई है। राजगौड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष उपाध्याय ने कहा कि लोनिवि डीडीहाट दोनों सड़क की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

मशीन लगाकर सड़क को ठीक करने की विभाग कभी कोशिश नहीं कर रहा है। इस कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें