फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला पुलिस ने सील किए ग्लब्स

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बंगापानी में पेटी में मिले फटे ग्लब्ज। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। संयुक्त अस्पताल में फटे-पुराने और गुणवत्ता विहीन ग्लव्स आपूर्तिकर्ता कंपनी के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ग्लव्स के 23 डिब्बे कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं। इन डिब्बों में करीब 2300 ग्लव्स हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीएम आनंद स्वरूप ने दो मई को सीएचसी का निरीक्षण किया था। उस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उपयोग किए गए और फटे, पुराने ग्लव्स की शिकायत की थी। इनके उपयोग से संक्रमण का खतरा था।
इसके बाद डीएम ने स्वयं निरीक्षण कर सीएमओ को ग्लव्स आपूर्तिकर्ता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे, इसलिए सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने तीन मई को पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मामला धारचूला थाने का होने के कारण पुलिस ने धारचूला थाने में नई दिल्ली की एसके इंटरप्राइजेज कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 51बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारचूला पुलिस ने 2300 पीस वाले 23 बक्सों में रखे ग्लव्स को भी सील कर लिया है।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एमके जायसवाल, कोतवाल प्रभात कुमार आदि रहे। मामले की कोतवाल प्रभात कुमार थानाध्यक्ष धारचूला कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रभात कुमार ने बताया कि सीएमओ पिथौरागढ़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्लव्स सील कर दिए गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें