उत्तर प्रदेश के रामपुर में वाल्मीकि समाज के 80 परिवार के मकान अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के खिलाफ वाल्मीकि समाज के लोगों ने रामपुर के विधायक मंत्री आजम खां का पुतला फूंका।
सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में सड़क पर उतरे वाल्मीकि समाज के लोगों ने नारेबाजी के बीच आजम खां का पुतला फूंका। सभासद विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि रामपुर में पहले वाल्मीकि समाज के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, जब समाज के लोगों ने इससे इंकार किया तो वाल्मीकि समाज के लोगों को घर से बेघर कर दिया गया।
मंत्री आजम खां अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस प्रकार के कृत्य करा रहे हैं, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि जल्द ही वाल्मीकि समाज के लोगों को दोबारा नहीं बसाया जाता है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन में कल्लू राम, अमित कुमार, दर्शन लाल, राजेश, अजय, रवि, राजकुमार, नवदीप, सरपंच मनोज (पप्पू), सुदीश, राजेंद्र आदि शामिल थे।
बनबसा में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक में रामपुर में जबरन वाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने पर कड़ा रोष जताया गया। कहा कि जल्द ही शासन-प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। समाज के अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि की अध्यक्षता और नवल किशोर के संचालन में हुई बैठक में जबरन धर्म परिवर्तन पर गुस्सा जाहिर किया गया। उन्हें मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में राहुल कुमार, राकेश कुमार, महेश, कमलजीत, कालीचरण, मैकूलाल, नत्थूलाल, श्यामाचरण, भगवान दास, नन्हे लाल, नवल किशोर, धरमवीर, रविकुमार, नितिन, अमरदीप, रामवरन, फकीर चंद आदि मौजूद थे।