चंपावत। कलश संगीत कला समिति की तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय गायन और सुगम संगीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को पीएमश्री जीजीआईसी सभागार में मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। समिति की ओर से संगीत और सांस्कृतिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्राथमिक वर्ग के शास्त्रीय वादन में आयुष अग्रवाल प्रथम, राज माहरा द्वितीय और कार्तिकेय पंत व निकुंज तिवारी तृतीय रहे। शास्त्रीय गायन में पारस रावत प्रथम, देवांश माहरा द्वितीय और अर्नव रावत तृतीय रहे। सुगम संगीत गायन में राघव सिंह प्रथम, प्रियाल बोहरा द्वितीय और आयुष खर्कवाल तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग के शास्त्रीय वादन में मयंक सामंत प्रथम, कार्तिक द्वितीय और हृयान वर्मा तृतीय रहे। शास्त्रीय गायन में शशांक जोशी प्रथम, मयंक नाथ द्वितीय और दिव्यांशी खर्कवाल तृतीय रहीं। दिवेश पांडेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उप शास्त्रीय गायन में हृदयेश पंत प्रथम, शशांक जोशी द्वितीय और लक्षिता तृतीय रहीं।
सीनियर वर्ग के शास्त्रीय गायन में अजनेश जोशी प्रथम और वर्षिका जोशी द्वितीय रहीं। उप शास्त्रीय गायन में मोहित पांडेय को विशेष सम्मान दिया गया। शास्त्रीय वादन में अर्नव सिंह गुसाईं प्रथम, नमन भट्ट द्वितीय और अंशुमान सिंह तृतीय रहे।
समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीसी जोशी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सिंह कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र और शंकर जोशी मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, जनार्दन चिलकोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, सागर मौनी, संतोष पांडेय, नीरज जोशी, कंचन, हर्षित, ध्रुव और आयुष ने सहयोग किया।