फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरतें

Tue, 09 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के पर उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के साथ सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ.मोनिका गिरी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय-समय पर अल्ट्रासाउंड, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाइयों का सेवन और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े जोखिमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित आशा कार्यकर्ता, एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान डॉ. ऋतु राठी, डॉ. दिव्यांशी आर्य, राकेश पंत, उमेश जोशी, निर्मल मुरारी, निर्मला पुनेठा, संतोष चंद, बबीता मेहर, डौली वर्मा, सरस्वती पुनेठा, हेमा जोशी, पीएलवी भास्कर गड़कोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें