फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को मिला आस्ट्रेलियन बॉक्सिंग रिंग

Tue, 01 Jan 2019 10:33 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ऐसा बनेगा बाक्सिंग रिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में पिथौरागढ़ को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कदम बढ़ाए हैं। साईं ने पिथौरागढ़ के लिए आधुनिक आस्ट्रेलियन बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध कराया है। आधुनिक बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध होने से खिलाड़ी और बेहतर अभ्यास कर पाएंगे। बॉॅक्सिंग प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में भी रिंग अहम योगदान देगा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण ने वर्ष 2016 में साईं बॉक्सिंग सेंटर की स्थापना की। इस सेंटर में वर्तमान में 11 बालक और 3 बालिकाएं साईं बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट से बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि रिंग के उपकरण पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।

जल्द ही बॉक्सिंग रिंग देवसिंह खेल मैदान में स्थापित कर दिया जाएगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने रिंग स्थापित करने के लिए शेड बनाने का आश्वासन दिया है। आधुनिक रिंग स्थापित होने से गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण के साथ ही उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि बॉक्सिंग रिंग की स्वीकृति में साईं के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रकाश चंद्र मखौलिया, भारतीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, भारतीय बाक्सिंग संघ के कार्यकारी निदेशक राजकुमार सचेती का विशेष योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें