फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Sep 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी तेंदुए के हमले शुरू हो गए हैं। नेपाल के बैतड़ी जिले के पंचेश्वर गांव पालिका में बृहस्पतिवार को दिन में घास काटने गई 17 वर्षीय किशोरी को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। इसी गांव में तेंदुआ 12 साल में 27 लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन


बैतड़ी के जिला पुलिस के प्रवक्ता योगेश खत्री ने बताया कि बैतड़ी जिले के पंचेश्वर गांव पालिका-3 बगरेठी की रहने वाली पूजा लुहार गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ काली नदी किनारे तालिगाड़ जंगल में घास काटने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं के बीच में से पूजा को तेंदुआ उठा ले गया। महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर तेंदुआ पूजा को घायल हालत में छोड़कर भाग गया।

महिलाओं ने घटना की सूचना पंचेश्वर गांव के वार्ड अध्यक्ष मीन बहादुर चंद को दी। घायल को नजदीकी केशरपुर स्वास्थ्य केंद्र मैलोली ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। नेपाल के बैतड़ी जिले के पंचेश्वर गांव पालिका की सीमा काली नदी किनारे भारत के पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की सीमा से मिलती है। इस क्षेत्र में हर साल तेंदुओं के हमलों में लोगों को जान गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें