फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लंगूरों ने किया हमला, महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर के सांगड़, ढलौनी वार्ड में लंगूरों के हमले से बचने के लिए भागी महिला गिर गई। घटना में गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सभासद बलवंत धानिक के मुताबिक ढलौनी वार्ड में शनिवार को लीला देवी (60) घर के पास लंगूरों को भगा रही थी। तभी लंगूरों ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए भागते समय वह असंतुलित होकर गिर गईं और उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजन डोली के सहारे उन्हें सीएचसी बेड़ीनाग लाए।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।
व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में लंबे समय से लंगूरों की दहशत है। लंगूर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका और वन विभाग उचित कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने शीघ्र लंगूरों और बंदरों को नहीं पकड़ने पर वन और नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें