फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेकर जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कनालीछीना तहसील के ख्वांकोट से राशन लेकर अपने घर कोटली जा रहे 60 वर्षीय वृद्ध पर तीन युवकों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने सभी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटली निवासी धरम सिंह पुत्र हिम्मत सिंह (60) अपने घर का राशन लेकर ख्वांकोट से घर को जा रहे थे। रास्ते में युवक दीपक सिंह, चंद्र मोहन और प्रेम सिंह ने अकारण ही धरम सिंह पर हमला बोल दिया और राशन फेंक दिया। सिर पर चोट लगने से धरम सिंह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक बृजेश गुरुरानी, शंकर दत्त कापड़ी, सुरेंद्र सिंह और जमन सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों हमलावर फरार हो गए। तीनों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने धारा 504, 506, 323, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। हमलावरों में शामिल चंद्र मोहन कनालीछीना तहसील में होमगार्ड के पद पर तैनात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें