फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियानी गांव में तेदुएं के हमले से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। कटियानी गांव में तेंदुए के हमले में एक युवक घायल हो गया। युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के कटियानी में श्याम सिंह पुत्र कमान सिंह बुधवार शाम 7:30 बजे पैदल गांव की ओर जा रहा था। सड़क से उतरकर वह जैसे ही पगडंडी से आगे बढ़ा गांव से कुछ दूर पहले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक के हल्ला मचाने और ग्रामीणों के आने के बाद तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर युवक को रात में ही 108 सेवा से जिला अस्पताल लाया गया। युवक के हाथ और पैर में पांच टांके लगे हैं। कटियानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह धामी ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें