फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आदर्श स्कूलों में होगी सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के आठ विकासखंडों में 16 स्कूल अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाए गए हैं। इन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई सीबीएसई की तर्ज पर होगी। हालांकि निजी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है कि वह भी कम फीस में सीबीएसई की पढ़ाई सरकारी स्कूलों से आसान से कर सकेंगे और उन्हें स्कूल में आने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की इस योजना के लिए शासन ने जिले के आठ विकासखंडों के 16 स्कूलों को अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शामिल किया है। बेड़ीनाग विकासखंड में जीआईसी बेड़ीनाग, जीआईसी जाबुकाथल, विण में एसडीएस जीआईसी, जीआईसी गोरंगचौड़, मूनाकोट में जीआईसी झूलाघाट, जीआईसी बड़ाबे, कनालीछीना में जीआईसी देवलथल, जीआईसी नारायणनगर, डीडीहाट में जीआईसी डीडीहाट, जीआईसी जौरासी, धारचूला में जीआईसी बलुवाकोट, जीआईसी बरम, मुनस्यारी में जीआईसी मुनस्यारी, जीआईसी नाचनी, गंगोलीहाट में जीआईसी गंगोलीहाट, जीआईसी गणाईगंगोली को अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाया है। इन स्कूलों में छह से 12 तक के बच्चों की अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। इसके बाद अंग्रेजी के शौकीन सरकारी स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों को टक्कर दे सकेंगे।
शासन ने विभाग से इन स्कूलों के शिक्षकों की संख्या और व्यवस्थाओं की सूची मांगी है। इधर शिक्षा विभाग ने भी इन स्कूलों से उन शिक्षकों की लिस्ट मांगी है जो अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से पढ़ाई करा सकते हैं। पिथौरागढ़ में चयनित एसडीएस स्कूल के अधिकांश शिक्षकों ने अंग्रेजी में पढ़ाने को आवेदन किया है।
विज्ञापन

अंग्रेजी में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले हर वर्ग के बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को इस योजना से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों में कम फीस पर पढ़ाई कर सकेंगे।
-----------
इस योजना के बाद स्कूलों में प्रवेश की संख्या बढ़ने की उम्मीद
पिथौरागढ़। इस योजना के लागू होने के बाद सरकारी अटल उत्कृष्ट स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। छह से 12 तक के बच्चे आसानी से कम दरों में स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे और सीबीएसई की पढ़ाई का लाभ उन्हें मिलेगा। अभिभावक प्रमिला कलखुड़िया ने बताया कि योजना बेहद अच्छी है। सरकारी स्कूलों का स्तर बेहतर होगा। कम फीस में बच्चों को सीबीएसई की जैसी पढ़ाई मिलेगी।
जिले के आठ विकासखंडों में 16 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का शासनादेश जारी हुआ है। इन स्कूलों में छह से 12 कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई सीबीएसई की तर्ज पर होगी। शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें