फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लीमाटोड़ा सड़क पर 30 वर्ष बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण

Thu, 18 Jan 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदहाल पड़ा सांगड़ी-लीमाटोड़ा मोटर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। एससीपी से 30 वर्ष पूर्व स्वीकृत सांगड़ी-लीमाटोड़ा सड़क उपेक्षित हाल में है। इतने वर्ष बीतने के बाद भी सड़क पूरी नहीं बन पाई है। पूर्व में बनी सड़क पर न तो डामरीकरण किया गया है और न ही सुरक्षा दीवार और नाली का निर्माण ही किया गया है।
विज्ञापन

विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में कीचड़ के कारण वाहन रास्ते में ही फंस जाते हैं। संकरे मोड़ पर वाहन मुड़ नहीं पाते हैं। कई स्थानों पर सड़क टूटी है। सुरक्षा दीवार नहीं बनने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संघर्ष समिति का कहना है कि कई बार आंदोलन करने के बाद भी शासन, प्रशासन और विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि इस मार्ग का जल्द सुधार कर डामरीकरण नहीं किया गया तो डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सुनवाई न हुई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन में हरीश प्रसाद, किशन लाल, रवींद्र कुमार, सचिन, सुजल कुमार, अर्जुन चंदोला, वंशीलाल, नरेंद्र प्रसाद, प्रेम लाल, जीवन लाल आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन



मानकों के अनुसार किया जाए सड़क कटिंग का कार्य

पिथौरागढ़। धारचूला के रांथी, जुम्मा, स्यांकुरी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों के अनुसार निर्माण कार्य करने और शवदाह स्थल तक बंद पड़े मार्ग का सुधार करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
किशोर कैल्विन धामी सहित अन्य क्षेत्रवासियों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सड़क कटिंग का कार्य मानकों के आधार पर नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि इस कारण रांथी, जुम्मा, स्यांकुरी और खेला में भवनों, परंपरागत जल स्रोतों को खतरा पैदा हो गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले यहां पहाड़ियों को काटकर जल विद्युत परियोजना की टनल का निर्माण किया गया था। अब सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। यदि मानकों की अनदेखी की गई तो भविष्य में गांवों को भारी नुकसान की आशंका है। उन्होंने सड़क कटिंग का कार्य कर रही कंपनी को मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा खेला में अगस्त 2023 में हुई अतिवृष्टि से शवदाह स्थल तक जाने वाला मार्ग बंद हो गया था। मार्ग का सुधार नहीं होने से शवयात्रा में जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग के सुधार के लिए लोनिवि को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन सिंह, कविराज धामी, विवेक सिंह, शेखर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें