फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौना गांव में तेंदुआ दिखने से लोगों में खौफ

Thu, 18 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी ब्लाक के ग्राम पंचायत चौना में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ दिख रहा है। इससे लोगों में दहशत है। लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण ग्राम प्रधान गणेश जेष्ठा के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीण महिलाएं डर से खेतों में कामकाज को नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने तेंदुए से निजात दिलाने के लिए गांव में नियमित गश्त करने और तेंदुए को पकड़कर दूरस्थ जंगल में छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरीश सिंह, भगवत सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें