धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर वासियों की डामरीकरण की वर्षों पुरानी मांग पर सोमवार मध्यरात्रि से काम शुरू होना है। इस कार्य के पूरा होने पर नगर की सात हजार की आबादी के साथ ही आदि कैलाश यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग के एई आशीष लुंठी ने बताया कि सोमवार देर रात से नगर के अंदर दो किलोमीटर के दायरे में एक करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। डामरीकरण चार दिन में पूरा किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार ने मशीनें और अन्य सामग्री पहुंचा दी है। डामरीकरण के मद्देनजर विभाग ने पुलिस प्रशासन से नगर में सड़क पर खडे़ किए जाने वाले वाहनों और भवन निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की है। वहीं एसडीएम आशीष जोशी ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगरवासियों से कार्य में सहयोग की अपील की है।