फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन माह में ही उखड़ गया सिरकुच-च्यौड़ीगाड़ सड़क का डामर

Tue, 18 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सिरकुच-च्यौड़ीगाड़ सड़क में तीन माह पूर्व हुआ डामर उखड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट( पिथौरागढ़)। सिरकुच-च्यौड़ीगाड़ सड़क में तीन माह पूर्व हुआ डामर उखड़ गया है। लोगों को वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए डामरीकरण के कार्य की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सिरकुच से च्यौड़ीगाड़ चार किमी सड़क के बनने से 150 परिवारों लाभ मिल रहा था। इस सड़क में मार्च में डामरीकरण किया गया था लेकिन डामर पूरी तरह उखड़ गया है। ग्रामीण मदन मोहन भट्ट और ओम भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार ने चार करोड़ चार लाख रुपये खर्च कर जो सड़क बनाई है उसमें मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। हाल ही में किया गया डामर भी उखड़ने लगा है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है।
कोट
सूचना मिली है कि सिरकुच से च्यौड़ीगाड़ चार किलोमीटर सड़क का डामर बारिश में बह गया है। विभाग के साथ ठेकेदार का पांच साल का अनुबंध है। बारिश खत्म होते ही दोबारा डामर कराया जाएगा। - एमएस उपाध्याय, ईई पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन


सड़क पर बना गड्ढा दे रहा है दुर्घटनाओं का दावत

पिथौरागढ़। सिलौली सड़क में बना गड्ढा दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा भंडारी का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों को बताने के बाद भी गड्ढे को ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र इसे ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें