फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में काला फीता बांधकर मांगों को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
अस्कोट में मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध करते राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्म - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्मचारी संघ ने छह सूत्री मांगों को लेकर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आईटीआई अनुदेशक वर्गीय कर्मचारी संघ ने शनिवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि विभागीय पदोन्नति शीघ्र कराई जाए। वार्षिक गोपनीय चरित्र प्रविष्टि उत्तराखंड शासन कार्मिक विभाग के शासनादेश के विपरीत प्रविष्ट प्रारूप से भरी जाए। विभागीय ढांचे के पुनर्गठन, दैनिक कार्यों को गूगल शीट में भरने का विरोध किया।
इस दौरान कार्यदेशक रामचरण पाल, अनुदेशक नवीन पंत, देवेंद्र बसेड़ा, दिनेश भट्ट, डीके पंत, प्रकाश पंत, कल्याण डसीला, खगेंद्र जोशी, प्रेमबल्लभ पंत, लक्ष्मण सयाला, अश्वनी कुमार, अमिता आर्या, संजय पाल, भाष्कर शर्मा, पंकज खोलिया, गोपाल राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें