फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय के 12 बच्चों को चिकन पॉक्स

Fri, 05 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
बच्चों को चिकन पॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवासीय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बलुवाकोट में चिकन पॉक्स  होने से 12 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों के शरीर में दाने निकल रहे हैं। इन दानों से मवाद निकल रहा है। बच्चों को बुखार की शिकायत भी है। पिछले एक सप्ताह से बच्चों में यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं। धारचूला से डॉक्टरों की टीम दो बार बच्चों का चेकअप कर चुकी है। सुधार न होने पर  शुक्रवार को चार बच्चों को उनके परिजन घरों को ले गए हैं।
विज्ञापन


धारचूला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. एमएस जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम ने विद्यालय के बच्चों की जांच की। डॉक्टरों ने आवासीय विद्यालय के संचालकों से बीमार बच्चों को अन्य बच्चों से दूर रखने की हिदायत दी है। सीएमओ डा. यूएस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की जांच में उन्हें चिकन पॉक्स होने की बात सामने आई है। यह बीमारी संक्रामक है इसलिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से कहा गया है कि बच्चों का लगातार चेकअप करें और उनको दवा देते रहें। बलुवाकोट के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह महरा ने बताया कि विद्यालय में गरीब परिवारों के 250 बच्चे रहते हैं। उन्होंने सीएमओ से मांग की कि विद्यालय में तत्काल मेडिकल टीम भेजी जाए ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें