फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुई बिशंग में आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव शुरू

Sun, 23 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (लोहाघाट)। सीमांत क्षेत्र के सुई बिशंग के 25 गांवों की गहरी आस्था के केंद्र आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव का रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ रंगारंग आगाज हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने गुप्त प्यौली के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वेदों के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण गूंज उठा।

महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देर शाम तक चले इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का स्थानीय लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव पांडेय ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान मेला कमेटी संरक्षक सचिन जोशी,अध्यक्ष श्याम चौबे, भुवन चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां कैलाश पांडेय, महेश पांडेय, गौरव पांडेय, योगेश ओली, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, प्रेम चौबे, हयात सिंह माहरा, हर सिंह बिष्ट, बृजेश माहरा, नीरज करायत आदि मौजूद थे।
...............

रक्षाबंधन के दिन मां भगवती का वायुरथ निकलेगा। मान्यता के अनुसार वायुरथ बिना रस्सों के सहारे वायु वेग से सुई और विशुंग की करीब 25 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी कर देर रात शिव मंदिर लौटता है। सचिन जोशी, मेला कमेटी संरक्षक, वायु रथ महोत्सव
............
सुई बिशंग के अषाढ़ी वायु रथ महोत्सव 25 गांव की आस्था का केंद्र है। इसमें पांच गांव सुई और 20 गांव बिशंग के आते हैं। इस परंपरा को सदियों से बनाए रखे हैं। मेले के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षेत्र की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। - श्याम चौबे, मेला कमेटी,अध्यक्ष, वायु रथ महोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें