फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओड्यारी बैंड से अस्कोट तक सड़क एनएच के अधीन

Mon, 12 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
ओड्यारी बैंड से अस्कोट तक सड़क एनएच के अधीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के ओड्यारी बैंड से अस्कोट तक 63 किमी सड़क एनएच के अधीन हो गई है। सोमवार को डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने सड़क सुधारीकरण के काम का भूमि पूजन कराया।

चुफाल ने बताया कि सड़क के एनएच के अधीन जाने से सड़क का विकास होगा। सड़क में 20 करोड़ रुपए की लागत से सुधारीकरण, हॉटमिक्स और पैराफिटों का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सामने सड़क को एनएच के अधीन देने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी देकर जनता के हित में कदम उठाया है। उन्होंने कहा जल्द ही ओड्यारी बैंड से अस्कोट तक सड़क की दशा सुधर जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था स्पान इंफ्रास्टक्चर नोयडा के प्रबंधक कपिल गर्ग से सड़क सुधारीकरण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा। 
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख जयंती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र साही ने सड़क एनएच को देने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब सड़क की देखरेख के लिए केंद्र सरकार से धन मिलेगा। आने वाले समय में सड़क की दशा सुधरेगी। कार्यक्रम में देवराज सत्याल, हरेंद्र सत्याल, कमल कन्याल, भूपाल सत्याल, रमेश बम, दीपक चुफाल मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें