फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्मी बढ़ते ही होने लगी पेयजल की किल्लत, एक दिन छोड़कर मिल रहा है पानी

Tue, 10 Mar 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेयजल महकमों के अ​धिकारियों की बैठक में निर्देश देते डीएम आशीष कुमार भटगांई। स्रो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ते ही नगर में पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई हिस्सों में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। बढ़ती किल्लत को देखते हुए जल संस्थान पिकअप और टैंकरों से पानी बांटने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

नगर की आबादी एक लाख से अधिक है। नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए हर रोज 12.89 एमएलडी पानी की जरूरत है। सभी योजनाओं से नगर में 10.75 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। जल संस्थान का भी मानना है कि फिलहाल 83 हजार लोगों को ही पर्याप्त पानी मिल रहा है। हालात यह हैं कि नगर के कई वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है इससे लोग परेशान हैं। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने गर्मी में पेयजल आपूर्ति को लेकर समीक्षा करते हुए जल संस्थान को जल्द लीकेज लाइनों की मरम्मत करने, खराब हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठुलीगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सुचारू रखना जरूरी है। उन्होंने जल निगम को आंवलाघाट योजना के आसपास चैलेलाइजेशन करने के भी निर्देश जारी किए हैं ताकि नदी का डिस्चार्ज लेबल बढ़ सके।
-
टैंकरों से बंटेगा पानी, पिकअप वाहनों का होगा अधिग्रहण
गर्मी की शुरुआत में ही पेयजल किल्लत होने से जल संस्थान की चिंता भी बढ़ गई है। भविष्य में इस संकट के और गहराने की आशंका को देखते हुए जल संस्थान ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जल संस्थान के ईई सुरेख जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों और पिकअप वाहनों से पानी का वितरण शुरू कर दिया है। जरूरत पड़ने पर अन्य वाहनों की भी अधिग्रहण किया जाएगा। लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान गंभीर और तैयार है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में हुई प्रगति
डीएम आशीष कुमार भटगांई ने जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद के 94,474 घरों में से 94,137 घरों को नल से जलापूर्ति हो रही है। हालांकि गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित जिले के अन्य कई हिस्सों में नल से जल न टपकने की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और जल जीवन मिशन पर सवाल भी उठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें