फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेला नजदीक आया तो बदहाल मोस्टमानू सड़क आई याद

Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़कों के सुधारीकरण के नाम पर किस तरह खानापूर्ति की जाती है प्रसिद्ध मोस्टमानू और मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली बदहाल सड़क इसका प्रमाण है। प्रसिद्ध मोस्टमानू मेला नजदीक आया तो सिस्टम को इस सड़क की याद आई। जब सुधारीकरण शुरू हुआ तो इसमें भी लीपापोती कर दी गई।
विज्ञापन

मोस्टमानू सड़क लंबे समय से बदहाल है। इस सड़क पर बने बड़े गड्ढे और इनमें भरा पानी सिस्टम के खोखले दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। सड़क किनारे प्रसिद्ध मोस्टमानू मंदिर में 15 सितंबर को मेला लगेगा जो राजकीय मेला घोषित है। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मेले में शामिल होंगे। इसी को देखते हुए लोनिवि ने आनन-फानन में सड़क सुधारीकरण का काम किया।
जब एडीएम योगेंद्र सिंह सड़क के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो असल हकीकत सामने आई। सड़क को मिट्टी से पाटकर सुधारीकरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। एडीएम ने भी लोनिवि को सड़क की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देते हुए सिर्फ औपचारिकता निभा डाली है।
विज्ञापन



मोस्टमानू सड़क की गुणवत्ता खराब है। लोनिवि को गुणवत्ता के साथ सड़क सुधारीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। -योगेंद्र सिंह, एडीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें