फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊंनी और नेपाली गीतों पर कलाकारों ने जमाया रंग

Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के गोरखानगर में चल रहे मां दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। क्षेत्रीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली, नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों की मन मोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन पवन बहादुर ने किया। इस मौके पर अजय गोरखा, सुमित सार्की, शरद गोरखा, भान गोरखा, शिवम सार्की, हरीश गोरखा, सचिन गोरखा और भुवन बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें