फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राम गंगा में बनी कृत्रिम झील खुली, पिथौरागढ़ से लेकर बागेश्वर तक राहत

Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 08 पीटीएच 05 पी- नाचनी ​स्थित हरड़िया के राम गंगा में बनी झील से हो रही पानी की निकासी। सं
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। हरड़िया स्थित राम गंगा पर बनी झील 60 प्रतिशत तक खुल गई है। झील के पानी की निकासी होने से नीचे की जमीन दिखाई देने लगी है। झील का जलस्तर कम होते ही आसपास बसे पिथौरागढ़ और बागेश्वर के चार गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बीते जुलाई महीने में क्षेत्र में हुई भारी बारिश से हरड़िया की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर रामगंगा में समा गए थे। मलबा और बोल्डरों ने रामगंगा का प्रवाह रोका तो वहां एक किलोमीटर दायरे में झील बन गई थी। झील बनने से बासगुन, छीपा, भैंसखाल, नाचनी बाजार सहित बागेश्वर जिले के कैचुवा, काभड़ी, कालापैर गांवों के लिए खतरा हो गया था।
भू-स्खलन शुरू होने से इन गांवों के ग्रामीण रात में चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे थे। मौसम का साथ मिलने के बाद बाद सिंचाई विभाग ने झील खोलने के लिए जेसीबी लगाई। कई दिनों की मशक्कत के बाद झील से पानी की निकासी के साथ रामगंगा का प्रवाह भी शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विनय रावत ने बताया कि मुहाने को 40 मीटर तक चौड़ा करने से झील का लेवल तीन मीटर तक नीचे आ गया है। उन्होंने बताया कि पूरी झील को खोलने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही झील के पानी की निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें