पिथौरागढ़ के एसडीएस कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षक अभियान (रूसा) के तहत कला और शिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छात्राओं को गुड़िया, ऊनी हस्तकला, काष्ठकला, मोमबत्ती निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में छात्राओं को हस्तकला और शिल्प की महत्वपूर्ण जानकारी प्रयोगात्मक कार्य के साथ दी जा रही है। प्रशिक्षक भारती ने बताया कि कला और शिल्प का प्रशिक्षण छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। प्रशिक्षण में कक्षा नौ और 11 की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रशिक्षण 13 मार्च तक जारी रहेगा। रूसा के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा और विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता पदम सिंह फर्स्वाण ने प्रशिक्षण में सिखाई जा रही कला और शिल्प की सराहना की है।