फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी के कटाव से बलुवाकोट को बचाने के लिए नहीं हुए इंतजाम

Tue, 26 Mar 2024 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट कस्बे को काली नदी के कटाव से बचाने के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मानसून काल से पहले सुरक्षा दीवारों का सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बलुवाकोट कस्बा काली नदी किनारे बसा हुआ है। वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा में काली नदी से भारी कटाव हुआ था। इससे 12 से अधिक मकान काली नदी में समा गए थे। आपदा के बाद कस्बे की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। वर्ष 2021 में नदी के उफान पर आने से इस सुरक्षा दीवार को भी क्षति पहुंच गई। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मेहरा ने बताया कि मानसून काल में काली नदी अधिक बारिश होने पर खतरे के निशान तक पहुंच जाती है जो दीवार पूर्व में बनाई गई थी वह कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक करने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। हर बार बरसात शुरू होते ही आपदा के खतरे की आशंका से लोग रात में सो नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मानसून काल शुरू हो जाएगा। यदि सुरक्षा दीवार की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो अतिवृष्टि होने पर कटाव का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने सीएम पोर्टल के माध्यम से भी शीघ्र कस्बे की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें