फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 27 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
खिलाड़ी और मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अध्यक्ष कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को हराकर जीत लिया है। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। फाइनल मुकाबले में  दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मगर आर्मी पब्लिक स्कूल  के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक तीन गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। दूसरे  हाफ में केंद्रीय विद्यालय की टीम को गोल करने के अनेक मौके मिले, मगर आर्मी पब्लिक स्कूल की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उसके खिलाड़ी गोल करने में नाकाम ही रहे। इस तरह आर्मी पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबला 3-0 गोल से जीत  लिया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना, नरेंद्र  भंडारी समेत तमाम लोगों ने सहयोग किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें