फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गाली गलौच व मारपीट करने वाले छह गिरफ्तार

विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट और गाली गलौच करने वाले गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शादी समारोह में शामिल युवक के साथ गाली गलौच, मारपीट कर धमकाने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम झूणी निवासी सौरभ कुमार और सूरज कुमार चार दिसंबर को शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने थल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने सुनील कुमार टम्टा निवासी लोहाकोट, चंदन बसेड़ा निवासी थाल गांव, संदीप विश्वकर्मा निवासी देवलथल, संदीप बसेड़ा निवासी भंडारीगांव, सूरज कुमार निवासी थालगांव, संदीप कुमार निवासी थालगांव के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 /325 /504 /506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल फकीर राम, सुंदर कोहली, रमेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें