फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन को मारने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पीपली क्षेत्र में युवक को मारने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पीपली क्षेत्र के सुनखोली गांव में बृहस्पतिवार को गगन सिंह बोरा (36) की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों काली नदी के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। गगन के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अस्कोट थाने में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों काली नदी के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में पहुंचकर आरोपी सोबन सिंह ऐरी निवासी ड्योड़ा, हरीश सिंह कठायत और चंचल सिंह निवासी सुनखोली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इधर, मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें