स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पुणे के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई 61वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र कमल मेहरा को रजत पदक मिला है।
प्रशिक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि आठ फरवरी हो हुई प्रतियोगिता में कमल ने मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, विशाखापट्नम, बंगलूरू और मणिपुर के प्रतियोगियों के विरुद्ध उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राकेश मनोचा, एजुकेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह, प्रधानाचार्य मनीष पंवार, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत, विद्यालय के जन संपर्क अधिकारी संजीव मसीह, खेल प्रभारी विमल भंडारी आदि ने कमल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।