फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस के स्थापना दिवस में दिखी संस्कृतियों की झलक

Mon, 17 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
एपीएस में वार्षिक समारोह मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के 21वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, देशभक्ति के गीतों की झड़ी लगा दी। छलिया नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेड कमांडर राकेश मनोचा (सेना मेडल) ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। ब्रिगेडियर मनोचा ने स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पंवार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रगति आख्या पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों ने पिछले वर्षों की तुलना में अधिक उपलब्धि पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ये उपलब्धियां मील का पत्थर हैं, भविष्य में इससे बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी हैं। इसकी तैयारी करनी होगी। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रगति में सराहनीय योगदान देने के लिए शिक्षक बलवीर सिंह, हेम चंद्र जोशी, गौरव कापड़ी, नरेश कापड़ी, भुवन जोशी, प्रदीप कुमार मौर्य को 5000-5000 रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक नागेंद्र शुक्ल ने सभी का आभार जताया। संचालन छात्रा सुहाना नगरकोटी, कृतिका, साथी छात्र, छात्राओं ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें