फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पचनई के भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण को 30 लाख की मंजूरी

Tue, 10 Nov 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड चंपावत के ग्राम पंचायत पचनई स्थित भगवती मेला स्थल के सुंदरीकरण और विकास कार्यों के लिए शासन ने 30 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्वीकृत इस परियोजना से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में यह धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे मेला स्थल पर आवश्यक अवस्थापना विकास और सुविधाओं का विस्तार होगा। परियोजना के तहत स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभिन्न मेलों, धार्मिक आयोजनों और पर्वों के दौरान यहां पहुंचने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मनीष कुमार ने कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता से होगा। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें