फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन दे महामाई अंबे धन तेरो...

Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली महोत्सव में होली गायन करते मझेड़ा के होल्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से यहां रामलीला मैदान में आयोजित होली महोत्सव में बृहस्पतिवार को गोरंगदेश घाटी के मझेड़ा गांव के होल्यारों ने रंग बिखेरा। होल्यारों ने-हम तो सूरत लगी दर्शन की, दर्शन दे महामाई अंबे धन तेरो, होली गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मझेड़ा निवासी होल्यार लीलांबर जोशी के नेतृत्व में पहुंचे होल्यारों ने खड़ी होली गायन किया। उन्होंने-कै बन अमिरत सींचो, कै बन उपजो कमाल, वृंदावन अमिरत सींचो, मधुवन उपजो कमाल समेत कई अन्य गीत गाए।
विज्ञापन


रामलीला प्रबंधकारिणी समिति कई वर्षों से होली महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार नगर क्षेत्र के आसपास के सभी गांवों के होली दलों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण की दिशा में यह प्रयास सफल हो रहे हैं। लोगों की व्यापक भागीदारी से साबित होता है कि लोग ऐसे आयोजनों को पसंद करते हैं और नई पीढ़ी को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान दयाकृष्ण कांडपाल, ओमप्रकाश जोशी, जीवन चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। होली महोत्सव को सफल बनाने में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के शिवराज अधिकारी, हेम गुप्ता, पंकज नगरकोटी, मनीष नगरकोटी, नवीन शर्मा आदि सहयोग दे रहे हैं।

मरीजों के साथ मनाई होली
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में जाकर मरीजों के साथ होली मनाई। मरीजों को रंग लगाया गया। उनको होली की मुबारकबाद दी। सभी मरीजों को मिठाई भी बांटी गई। बीमारी के कारण कई लोग ऐसे हैं जो होली मनाने अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। उनको सोसायटी के लोगों ने खुशी देने का प्रयास किया। सोसायटी के अजय चंद्र ओली ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम करेंगे। विशेष तरह के इस आयोजन को सफल बनाने में कंचन, करुणा, पूजा, सपना, श्रद्धा, तनुजा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें