बलुवाकोट महाविद्यालय में यूथ और एनएसयूआई कार्यकर्ता सत्याग्रह करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सत्याग्रह जारी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्याओं की समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
शनिवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों पोस्टर लेकर सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीएम और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीए में प्रवेश को सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं। बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीएड विषयों का शुरू नहीं किया गया है। सिर्फ कोरे आश्वासन सीमांत के युवाओं को दिए गए। कहा कि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद नगन्याल, चंद्र सिंह ग्वाल, लोकेश दरियाल, जगदीश टम्टा, आकाश टम्टा, विवेक सिंह,सूर्या, मोहित, आंचल, शिवानी, अमीषा, ज्योति आदि शामिल रहीं।