फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरवाहिनी फुटबाल में सातवीं वाहिनी जीती

Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
अंतरवाहिनी फुटबाल में सातवीं वाहिनी जीती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की अंतरवाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता सातवीं वाहिनी आईटीबीपी ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में सातवीं वाहिनी ने 34वीं वाहिनी को हराकर यह प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन


आईटीबीपी मिर्थी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता बरेली फ्रंटियर के अंतर्गत आने वाली पांच बटालियनों की फुटबॉल टीमों के बीच खेली गई। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में सातवीं वाहिनी और 34वीं वाहिनी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सातवीं वाहिनी मिर्थी ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ ने मुकाबले में वापसी का प्रयास किया लेकिन वह मैच समाप्ति तक एक ही गोल कर पाई। मुकाबला सातवीं वाहिनी ने 2-1 से जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया।

विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते हुए प्रभारी सेनानायक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन बरेली फ्रंटियर की टीम में किया जायेगा। प्रतियोगिता में आईटीबीपी की लोहाघाट, बरेली, पिथौरागढ़ की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी और जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें