फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में लगेगी एक और सीटी स्कैन मशीन

Tue, 19 Sep 2023 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जर्मनी निर्मित सीटी स्कैन स्थापित की जाएगी। मशीन स्थापित करने के लिए कमरा बनकर तैयार है। महिला अस्पताल में एक और सीटी स्कैन मशीन लगने से गर्भवतियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था ईएचआई कंपनी मशीन स्थापित करेगी। मशीन का संचालन उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से तैनात तकनीशियन करेंगे। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि मशीन के लिए आवेदन किया गया है। उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट के माध्यम से ईएचआई कंपनी मशीन की इंस्टालेशन का काम करेगी।

दो मशीन का मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। वर्ष 2021 में जिला अस्पताल में स्थान नहीं होने से बेस अस्पताल में सीटी स्केन मशीन लगाई गई थी। इसका लाभ काफी लोगों को मिल रहा है। निजी क्लीनिक के मुकाबले सरकारी अस्पताल में स्थापित मशीन के दाम काफी कम हैं। महिला अस्पताल में मशीन स्थापित होने के बाद दो सीटी स्कैन मशीन से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन होता है आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर लगभग 2200 रुपये शुल्क देना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली तो आत्मदाह करेंगे

डीडीहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर 35वें दिन आंदोलन जारी, अनदेखी पर गुस्साए लोग
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। आंदोलनकारियों ने सीएचसी डीडीहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं करने पर आत्मदाह और मोबाइल टावर में चढ़ने की चेतावनी दी है। सर्वदलीय समिति ने सरकार से जल्द तीन सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की है।

मंगलवार को चिल्ड्रन पार्क में प्रिया मेहरा, दीपा बसेड़ा, अजय सिंह, दीवान सिंह मेहता ने धरना दिया। सर्वदलीय समिति के संयोजक दीवान सिंह मेहता ने कहा कि सरकार अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने में नाकाम है। धरने के 35 दिन बाद भी मात्र डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन भी जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सरकार मात्र दिखावे के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। पहाड़ की मुख्य समस्या अस्पताल पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में अब मजबूर होकर आत्मदाह और मोबाइल टावर पर चढ़कर आंदोलन करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। संवाद

अस्पताल की समस्याओं के लिए प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

पिथौरागढ़। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक पत्र भेजा है। उन्होंने भेजे पत्र में कहा है कि सीमांत के इस बड़े अस्पताल में 120 बेड हैं लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने पर बरामदे में मरीजों का इलाज होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बगल में नजूल भूमि है। इस पर भवन बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में राज्य सरकार को निर्देश देकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें