फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया जीजीआईसी ऐंचोली का वार्षिकोत्सव

Sat, 22 Dec 2018 10:54 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
राबाइंका ऐंचोली में प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीजीआईसी ऐंचोली का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वार्षिकोत्सव में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस प्रदर्शनी की अतिथियों ने काफी सराहना की।  
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी और सीईओ बीपी सिमल्टी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य बंसती मर्तोलिया ने अतिथियों को विद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बालिकाओं ने अतिथियों को स्व निर्मित नववर्ष के शुभकामना कार्ड भी दिए।

गणित दिवस पर बालिकाओं और बीएड प्रशिक्षुओं ने गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। छात्राओं की ओर से आकर्षक शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए सराहना की। कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें