फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना

Thu, 14 Feb 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लोनिवि कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
स्वीकृत सड़कों का निर्माण नहीं होने से नाराज चुलकोट, ज्ञालपानी, संतरापोखरा के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग लगातार उठाने के बाद भी ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि अधिकारियों द्वारा पत्रावलियां देहरादून नोडल के पास होने की बात कही जाती है, जबकि देहरादून में संपर्क करने पर पत्रावली के अधूरा होने की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण को लेकर शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई तो तालाबंदी कर दी जाएगी।  

वहां मंजू देवी, गीता, आशा, मीना देवी, नीला, शीतल, सुशील चंद, सुंदर सिंह, महेश सिंह, कुंडल सिंह, रवींद्र सिंह, गणेश सिंह, प्रेम चंद, मनोज चंद, महेश चंद, गिरीश राम, जीवन राम आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें