मुनस्यारी/बंगापानी। तहसील तेजम के मल्लाकोट से लोद डोकुला तक पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण के दौरान कई ग्रामीणों के मकान खतरे की जद में आ गए। ग्रामीणों ने सुरक्षात्मक कार्य नहीं जाने पर रोष जताते हुए विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से ग्राम सभा लोद डोकुला में पुष्कर राम, धर्मेंद्र राम, चंदर राम, तेज राम एवं पुष्कर के मकान एवं अलकनाथ मंदिर खतरे की जद में है। कहा कि नौ माह बीतने पर भी विभाग की ओर से अभी तक सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किया गया है। जल्दी आपदाकाल शुरू हो जाएगा। यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो हादसा हो सकता है।
उन्होंने देवी आपदा से क्षतिग्रस्त चुवाड़ी, अनेरीगड़ी, पेयजल योजनाओं की मरम्मत की भी मांग उठाई। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान राधा देवी, सुरेश डोकुल्याल, रामी राम, हरीश महर, बछुली देवी, तुलसी बसेड़ा, गंगा महर, चंदा महर आदि शामिल रहे। संवाद