फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्षेत्र पंचायत बैठक में अधिकारियों के नहीं आने पर रोष

Fri, 17 Nov 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद जन प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पानी, बिजली और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों ने जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों मौजूद नहीं रहने पर रोष जताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पूर्व की बैठकों में पास किए गए प्रस्तावों पर कोई अमल नहीं किया जाता है। अधिकारी भी बैठक को गंभीरता से नहीं लेते हैं। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य के मुद्दों पर सदस्यों ने चर्चा करते हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए। सुकल्याड़ी प्रधान मंगल कठायत का कहना था कि बैठक में पूर्व के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर कोई अमल नहीं किया जाता है। इस पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को गंभीरता से लें। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। विकास योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए।
ब्लाॅक प्रमुख बाफिला ने कहा कि अधिकारी पूरी जानकारी के साथ बैठक में आएं। खंड विकास अधिकारी विनोद प्रसाद ने बताया कि बैठक की सूचना सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई थी। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र पांगती, कनिष्ठ प्रमुख कविता, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, दिवाकर रावल, प्रधान सूरज बोरा, चारु पंत, रोहित सिंह, यामिनी भट्ट, मीरा खाती, निर्मला चुफाल, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें