थरकोट झील में स्थानीय लोगों को नौकायन की अनुमति देने के लिए डीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
पिथौरागढ़। थरकोट झील में स्थानीय लोगों को नौकायन की अनुमति नहीं मिलने से नाराजगी है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र अनुमति देने की मांग की है। सोमवार को थरकोट के ग्रामीण जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने कहा कि थरकोट झील में प्रशिक्षित स्थानीय लोगों को नौकायन की अनुमति नहीं दी जा रही हैै। स्थानीय लोगों को अगर अनुमति मिले तो रोजगार मिलेगा। डीएम रीना जोशी ने कहा कि ठेकेदार के साथ एक वर्ष के लिए नौकायन का अनुबंध किया गया है। अनुबंध समाप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय लोगों को नौकायन की अनुमति दी जाएगी। संवाद