फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूटा

Sat, 30 Dec 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जल संस्थान दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते चंद्रभागा के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। रविवार को जिले के दौरे पर आ रहे पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के सामने भी लोग इस समस्या को उठाएंगे। शनिवार को चंद्रभागा वार्ड के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि जब जाड़ों के मौसम में ही इतनी खराब स्थिति हो गई है तो गर्मियों में कैसी हालत होगी। चेतावनी दी है कि यदि पेयजल सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पिछले 15 दिनों से पेयजल सप्लाई बुरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों में तो एक हफ्ते तक नलों में पानी नहीं आ रहा है। चंद्रभागा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सप्ताह में चार दिन पेयजल सप्लाई ठप रहती है। यही स्थिति घंटाकरण, खड़कोट, सेरा की भी है। वहां पर लोगों को तीसरे दिन पानी मिल पा रहा है। अधिकारी इस समस्या की मुख्य वजह नहीं बताते।

चंद्रभागा के सभासद भुवन जोशी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार को दिए ज्ञापन में कहा है कि व्यवस्था में शीघ्र सुधार किया जाए। प्रदर्शन में निर्मला बिष्ट, चंद्रा चिलवाल, योगेश बिष्ट, सुनीता बिष्ट, रोहित जोशी, राजेंद्र जोशी, कृष्णानंद जोशी, जानकी जोशी, मनोहर जोशी आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें