फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन के पास कूड़ा डालने पर लोगों का आक्रोश भड़का

Mon, 27 Apr 2015 10:49 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर का कूड़ा तपोवन के पास डालने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने कूड़ा फेंकने के लिए गए नगरपालिका के वाहन को वापस लौटा दिया। तपोवन के लोगों का कहना है कि कूड़ा डालने से इलाके में गंदगी का साम्राज्य हो गया है और गर्मी के सीजन में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी मुख्यालय से बाहर होने के कारण तत्काल समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया। अलबत्ता उपजिलाधिकारी एके पांडे ने कहा है कि वह कूड़ा निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका नगर का कूड़ा लंबे समय से तपोवन में ही एक खाली स्थान पर डाल रही है। जिस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है वहां पर पक्की दीवारें लगाई गई थी ताकि कूड़ा इधर, उधर न फैले लेकिन धीरे धीरे यह दीवारें टूट गई हैं और कूड़ा आसपास बिखर रहा है। तपोवन निवासी करन सिंह बोरा ने बताया कि पालिका के साथ पहले जो सहमति बनी थी उसके अनुसार कूड़ा इस तरह डाला जाएगा कि वह फैले नहीं लेकिन अब स्थिति बहुत खराब हो गई है। पालिका ने टूटी दीवारों की मरम्मत नहीं की है। यह कूड़ा अब जी का जंजाल बन गया है। आज लोगों ने पालिका की कूड़ा लदी गाड़ी तपोवन से वापस लौटा दी। उपजिलाधिकारी ने कहा है कि इस मामले में पालिका और ग्रामीणों के बीच क्या सहमति बनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। क्योंकि नगर का कूड़ा लंबे समय से तपोवन में ही फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा फैलने न पाए इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में प्रेम बल्लभ भट्ट, जय दत्त, केशर सिंह, अंबादत्त समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें