फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में होगा साहित्यकारों का मंथन शिविर

Fri, 24 Apr 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ के पटकथा लेखक और चर्चित नाटक पापकार्न विद परसाई के रचनाकार निलय उपाध्याय ने आज यहां के कवियों और लेखकों से मुलाकात की। वह जून में यहां आयोजित होने वाले आठ दिवसीय साहित्यकार मंथन शिविर की तैयारी के सिलसिले में आए हुए थे। मंथन शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंथन शिविर में साहित्य की परिवर्तनकारी भूमिका पर चर्चा होगी और दीवार पत्रिका तैयार करने, उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया जाएगा। आत्ममंथन शिविर की तैयारी के लिए जनकवि जनार्दन उप्रेती के संयोजन में एक कमेटी बनाई गई है। बैठक में डा. पीतांबर अवस्थी, ललित मोहन कापड़ी, विमलदीप फिलिप, कमलेश जोशी, जयवीर सिंह, भवानी शंकर कांडपाल, चिंतामणि जोशी, महेश पुनेठा, गिरीश पांडे, आशा सौन, आनंदी जोशी, हेमा थलाल, मंजुला अवस्थी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें