फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: सड़क की मरम्मद के लिए 200 किलोमीटर दूर कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना, विधायक ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Mon, 12 Jan 2026 04:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड में मसूरीकांडा-होकरा सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। 
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर मुनस्यारी क्षेत्र के लोगों के साथ धरने पर बैठे विधायक हरीश धामी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड में सबसे दूरस्थ गांव नामिक को जोड़ने वाली मसूरीकांडा-होकरा सड़क की बदहाली से लोगों में गुस्सा है। सोमवार को होकरा, खोयम, गैला आदि गांवों के ग्रामीणों ने विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में 200 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। विधायक ने सरकार पर उनके विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर विधानसभा के बाहर धरना शुरू करेंगे।

विधायक धामी ने कहा कि सड़क बदहाल और संकरी होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बीते वर्ष इस सड़क पर एक जीप खाई में गिर गई थी जिसमें होकरा मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई बदहाल सड़कों के सुधारीकरण के साथ ही टांगा में संचार सुविधा उपलब्ध करने की मांग की गई थी लेकिन इस पर भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। बाद में विधायक सहित क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मांगों पर उचित कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर विधानसभा में धरना शुरू करेंगे। विधायक ने कहा कि वे इन मामलों को विधानसभा में भी उठाएंगे।

धरना देने वालों में होकरा के प्रधान संतोष कुमार, खोयम की प्रधान प्रेमा देवी, नामिक के प्रधान सुरेश राम, होकरा के बीडीसी सदस्य मनोज कुमार, नामिक की बीडीसी सदस्य चंपा देवी, भवान सिंह मेहता, सुंदर सिंह, हरक सिंह, गंभीर सिंह, बाला सिंह, हीरा सिंह मेहता सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन


जहां जरूरत नहीं वहां दिया जा रहा है धन

विधायक हरीश धामी ने सरकार पर अपने कार्यकर्ताओं को धन बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। सड़कें बदहाल हैं और सरकार अपने चहेतों को बगैर आवाजाही वाले पैदल रास्तों पर खड़ंजा डालने के लिए धन बांट रही है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि बीते 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के दौरान सीएम ने उनकी विधानसभा में हुए विकास कार्यों की जांच की बात कही थी लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें