फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी में जियो की संचार सेवा शुरू नहीं होने से रोष

Tue, 10 Oct 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला ​स्थित व्यास घाटी में लगा जिओ कंपनी का मोबाइल टावर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के चीन और नेपाल सीमा से सटे ग्राम गुंजी (10,500 फुट) में प्राइवेट संचार कंपनी जियो का मोबाइल टावर तीन-चार माह पूर्व बन कर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके संचार सेवा शुरू नहीं होने से गुंजी, नपलच्यू और नाबी के ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गुंजी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन सिंह गुंज्याल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मोबाइल टावर लगा है लेकिन वर्तमान समय तक संचार सेवा शुरू नहीं होने से लोगों को मजबूरन नेपाली नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। रोकांग की प्रधान अंजू रोंकली ने कहा कि कंपनी ने समय से संचार सेवा शुरू की होती तो आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगे विभागीय अधिकारियों के साथ ही लोगों को भी इसका लाभ मिलता। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र संचार सेवा शुरू कराने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें