फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 18 हजार मानदेय की मांग पर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 16 Feb 2026 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 18 हजार मानदेय की मांग के लिए नगर में रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी से काम करने के बाद भी उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय दिया जा रहा है और ना ही राज्य कर्मचारी घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष नीमा जोशी के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुईं और मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। सभी ने कहा कि हम पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इसके बाद भी हमें मामूली मानदेय दिया जा रहा है जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि वे लंबे समय 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार इसके लिए गंभीर नहीं है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कार्य बहिष्कार कर धरना देने के लिए विवश होंगी। रैली में सुनीता जोशी, कमला सामंत, श्वेता उप्रेती, आशा ततराड़ी, शांति देवी, गोदावरी बोरा, पार्वती देवी, सरिजा गुंज्याल, गंगा खत्री, रेखा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें